{"_id":"5bccbc8abdec22695f5f29f2","slug":"191540144266-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैधानिक तरीके से चकरोड बनवाने में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैधानिक तरीके से चकरोड बनवाने में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरोड बनवाने में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
कब्रिस्तान की भूमि मेें चकरोड बनाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कासिमाबाद (गाजीपुर)। प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर की विधायक निधि से गंगौली में बन रहे चकरोड को लेकर लोगोें में आक्रोश है। रविवार को सैकड़ों मुसलमानों ने थानाध्यक्ष एवं उप जिलाधिकारी से मिल कर अवैधानिक तरीके से चकरोड बनवाने में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
मालूम हो कि ग्राम पंचायत गंगौली में आराजी नंबर 32, 62 एवं 400 कब्रिस्तान के लिए आरक्षित है। लोगों का आरोप है कि इन्हीं आराजी में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की विधायक निधि से जूनियर हाईस्कूल से गणेश राजभर के घर तक चकरोड के लिए लगभग चार लाख रुपये आवंटित किया गया है। इसका कार्य कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। वर्तमान समय में मिट्टी का कार्य चल रहा था। इस बात की जानकारी लोगों को होते ही उनमें आक्रोश बढ़ गया। इसको लेकर पिछले दिनों लोगों ने तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को पत्रक देकर कब्रिस्तान में चकरोड के नाम पर हो रहे अतिक्रमण को रुकवाने की मांग की थी। रविवार को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने चक रोड बनाने वाले संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ कब्रिस्तान खाली कराने के लिए थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य के साथ उप जिलाधिकारी मंशाराम वर्मा से मिल कर कार्रवाई की मांग की। इस पर उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि कब्रिस्तान की भूमि में गलत तरीके से कोई चकरोड का निर्माण नहीं होगा। 30 अक्तूबर तक कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश कराकर उसे अलग कर दिया जाएगा। इसके बाद लोग संतुष्ट होकर लौट गए।