{"_id":"5b6497114f1c1ba33e8b4ef5","slug":"191533318929-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहे शिक्षक
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर विश्वविद्यालय-महाविद्यालय के शिक्षकों को सातवें वेतनमान लागू किए जाने सहित कई अन्य मांगों को लेकर स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के सभी शिक्षक सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहे। इसके चलते महाविद्यालय में पठन-पाठन तथा प्रवेश कार्य बाधित रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय शिक्षक संघ की हुई सभा में शिक्षक नेता प्रो. अजय राय ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से सातवां वेतनमान अनुमन्य किए जाने की घोषणा के एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। सरकार की संवेदनहीनता के कारण शिक्षकों में जबरदस्त रोष है। शिक्षक संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत शुक्रवार को प्रदेश के सभी महाविद्यालय के शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहे। कहा कि 28 अगस्त को प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित होगा। डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्ववित्तपोषी शिक्षकों के हित में इस सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए हैं। इस कारण स्ववित्तपोषी शिक्षक संगठन भी आंदोलन की राह पर हैं। इस अवसर पर डॉ. शशिकांत राय, डॉ. रविंद्रनाथ राय, डॉ. रामनगीना सिंह यादव, प्रो. अवधेश राय, डॉ. कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ. विलोक सिंह, प्रो. रामधारी, डॉ. देवप्रकाश राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता डॉ. शशिकांत राय ने की।