फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण रुप से विफल

प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण रुप से विफल

Sun, 18 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण रुप से विफल
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को कचहरी स्थित पार्टी कार्यालय समता भवन पर हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को पूर्ण रुप से विफल बताया। कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान लिए गए संकल्पों को पूरा करने में भाजपा विफल साबित हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी संकल्पों के साथ-साथ भाजपा ने न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार का संकल्प लिया था लेकिन आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने अपने दिए बयान में कहा था कि सपा सरकार के कार्यकाल में जो काम 500 रुपए में होता था। भाजपा सरकार के कार्यकाल में 5000 रुपए में हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव ने बहरियाबाद क्षेत्र के बघांव गांव में दलित युवती के साथ दुष्कर्म एवं हत्या तथा शहर कोतवाली के पीछे बने पुलिस आवास से पुलिस कर्मी की पत्नी के अपहरण का जिक्र करते हुए कहा कि जब पुलिस कर्मियों की पत्नी ही सुरक्षित नहीं हैं तो इस प्रदेश के गरीबों की क्या स्थिति होगी। मुख्यमंत्री का यह दावा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है, पूरी तरह से झूठा है। इस मौके पर सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद, नन्हें खा, बॉबी चौधरी, राहुल सिंह, अभिनव सिंह, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed