{"_id":"5aae9f404f1c1b27088b5e1d","slug":"191521393472-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल ब्लास्ट होने से पंद्रह घंटा गुल रही बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल ब्लास्ट होने से पंद्रह घंटा गुल रही बती
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (गाजीपुर)। जौहरगंज स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार की रात केबिल ब्लास्ट होने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात बिजली न होने से एक तरफ जहां लोग चैन की नींद सो नहीं सके। वहीं सुबह पानी के लिए परेशान होना पड़ा। 15 घंटा बाद बिजली का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
जौहरगंज स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र में शनिवार की रात करीब नौ बजे केबिल ब्लास्ट हो गया। इससे क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। बिजली के इंतजार में परेशानियों के बीच लोगों की रात कट गई, लेकिन बिजली का दर्शन नहीं हुआ। बिजली न रहने से लोग चैन की नींद सो नहीं सके। सुबह पानी के लिए हैंडपंपों और कुओं तक की दौड़ लगानी पड़ी। पंद्रह घंटा बाद रविवार को दिन में 12 बजे आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में उपखंड अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि रात 9.20 बजे विद्युत उपकेंद्र पर केबिल ब्लास्ट होने से आपूर्ति ठप हो गई। उसे दुरुस्त कर दूसरे दिन 12 बजे सप्लाई सुचारू कराई गई। घंटों बत्ती गुल होने को लेकर लोगों में इस बात की चर्चा होती रही कि गर्मी का मौसम आते ही फाल्ट होने और बिजली कटौती का खेल भी शुरु हो गया है।