फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अमीन संघ का अनिश्चितकालीन धरना स्थगित

अमीन संघ का अनिश्चितकालीन धरना स्थगित

Tue, 13 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
अमीन संघ का अनिश्चितकालीन धरना स्थगित
गाजीपुर। ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर तहसील मुख्यालयों पर चल रहा अमीनों का धरना मंगलवार को संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों की संपन्न हुई बैठक के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की तरफ से धरना को स्थगित कर दिया गया। ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के बैनर तले 6 मार्च से अमीनों की तरफ से अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा था। जिलाध्यक्ष मंगला प्रसाद ने बताया कि 12 मार्च को प्रांतीय कार्यकारिणी एवं प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा की अध्यक्षता में राजस्व परिषद के शीर्ष अधिकारियों एवं संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों के बीच संपन्न बैठक के बाद प्रदेश कार्यकारिणी ने धरना को स्थगित किए जाने का निर्णय लिया। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाध्यक्ष मंगला प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें धरना-प्रदर्शन में एकजुटता दिखाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। प्रांतीय नेतृत्व के अगले आदेश तक धरना स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जिला मंत्री जयनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष घुरहू राम यादव, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार यादव, जिला संगठन मंत्री अखिलेश राम, सदर तहसील अध्यक्ष कन्हैया, तहसील मंत्री मार्तंड कुमार, जिला संरक्षक मदन यादव मौजूद रहे। राजस्व संग्रह अमीन संघ के धरना को समर्थन देने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद दुबे एवं अन्य शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर राजस्व संग्रह अमीन संघ का चल रहा अनिश्चित कालीन धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर अमीन अरुण कुमार सिंह ने कहा की राजस्व सचिव और प्रांतीय अमीन संघ अध्यक्ष से वार्ता और तत्काल 3 मांग को पूरा कर दिए जाने पर धरना को समाप्त कर दिया गया। शेष मांगों को पूरा कराने के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी की तरफ से अगली रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर अवधेश यादव धनंजय सिंह कृष्ण कुमार ज्ञानेंद्र प्रसाद दीनदयाल सिंह बेचन अली अमरनाथ पांडेय जगदीश गुप्ता जंगबहादुर सुदर्शन यादव आदि मौजूद रहे। संचालन मंत्री अरूण कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed