{"_id":"5a6e0b904f1c1bb2208b5d8c","slug":"191517161360-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह पदक से जिले को मिला तीसरा स्थान (युवा पेज)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह पदक से जिले को मिला तीसरा स्थान (युवा पेज)
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। यूपी जोन तृतीय वाराणसी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 11 पदक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता वाराणसी में आयोजित हुई थी। इसमें कामयाबी पाकर लौटे खिलाड़ियों का डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी ने स्वागत किया।
एसोसिएशन के मुख्य सचिव विपिन सिंह यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में गाजीपुर के अलावा वाराणसी, सोनभद्र, मऊ, बलिया, फतेहपुर, मिर्जापुर एवं अन्य जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य पदक प्राप्त किया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में काजल, सूरज बिंद, प्रशांत रहे। जबकि इल्मा आफरीन, सचिन कुशवाहा, अनुज कुशवाहा, सोनू बिंद, अब्दुल मलिक खान एवं श्यामसुंदर ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा पियूष यादव, दीपक वर्मा, सत्यम कुशवाहा, सुमित कुशवाहा, मुहम्मद मारुफ, सत्यम गुप्ता और महादेव को कांस्य पदक मिला। टीम के कोच मनोज कुमार बिंद एवं मैनेजर रवि यादव रहे।