फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   साढ़े चौदह घंटे गुल रही जिले की बती

साढ़े चौदह घंटे गुल रही जिले की बती

Wed, 27 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
साढ़े चौदह घंटे गुल रही जिले की बती
गाजीपुर। मंगलवार की आधी रात के बाद सारनाथ विद्युत उपकेंद्र से तलवल आने वाली लाइन में फाल्ट आने से 14 घंटे तक पूरे जिले की बिजली आपूर्ति ठप रही। अनापूर्ति की वजह से एक तरफ जहां सुबह पानी के लिए हाहाकार मच गया। वहीं बिजली पर आधारित कारोबारी पूरे दिन हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब ढाई बजे सारनाथ विद्युत उपकेंद्र से 220 केवी तलवल विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली लाइन में फाल्ट हो गया। इसकी वजह से जमानिया को छोड़कर जिले के अन्य क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। सर्दी की वजह रात में बिजली न होना लोगों को नहीं खला लेकिन अनापूर्ति की वजह से सुबह पेयजल की व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई। ठंड के मौसम में लोगों को पानी के लिए पसीना बहाना पड़ा। घरों के आसपास मौजूद हैंडपंपों और कुओं से लोगों ने थोड़ा-बहुत पानी की व्यवस्था कर किसी तरह से काम चलाया। पानी के अभाव में कई लोग स्नान करने से वंचित रह गए। जिन लोगों ने इनवर्टर लगा रखा था, वह भी घंटों बिजली न रहने पर चार्ज के अभाव में निर्धारित समय पर शो-पीस बन गए। जिनके पास जेनेटर की सुविधा थी, उन्होंने उसे चार्ज करने के लिए डीजल फूंका।
विज्ञापन

बिजली पर आधारित दूकानदार निर्धारित समय पर दूकानें खोलकर अब-तब बिजली आने का इंतजार करने लगे, जिससे कुछ कमाई हो सके लेकिन बिजली के लिए उनका इंतजार शाम को साढ़े चार बजे खत्म हुआ। बिजली का दर्शन होने पर भी उन्हें इस बात की निराशा हुई कि अब कौन ग्रहक आएगा। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ रामवचन ने बताया कि फाल्ट की वजह से रात में ढाई बजे सप्लाई बंद हो गई। फाल्ट को ठीक कर 14 घंटा बाद आपूर्ति शुरु हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मंगलवार की रात ढाई बजे अचानक सारनाथ विद्युत उपकेंद्र से तलवल विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली लाइन में फाल्ट हो गया। इसकी वजह से जिले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट को दुरुस्त कर बुधवार की शाम साढ़े 4 बजे सप्लाई सुचारू कर दी गई।
-शिवम राय, नगर एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed