{"_id":"5a3fec174f1c1bce6d8b5e14","slug":"191514138647-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने परिजनों को बंधाया ढांढस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने परिजनों को बंधाया ढांढस
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता और किसान रामकरन यादव की हत्या के बाद उनके घर शोक व्यक्त करने के लिए क्षेत्रीय नेताओं के साथ ही अन्य लोगों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में राज्यसभा सांसद एवं सपा के वरिष्ठ नेता नीरज शेखर शनिवार की देर शाम भटवलिया गांव पहुंचे। मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। सांसद ने पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा से टेलीफोनिक वार्ता कर घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने के लिए कहा। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के पहुंचते ही मृतक रामकरन यादव के घर की महिलाएं दहाड़े मारकर रोने लगी। उनसे मदद करने की अपील की। सांसद ने हर तरह का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। सांसद के साथ डा. सानंद सिंह, बृजभान सिंह बघेल, सुरेश सिंह, सेराज हैदर, पूर्व प्रमुख विजय यादव, धर्मेंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन