{"_id":"5a3fec004f1c1b0b788b4af0","slug":"191514138624-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़कर किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़कर किया सीज
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात कल्यानपुर गंगबरार क्षेत्र से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़कर सीज कर दिया। जबकि अंधरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर के चालक मौके से खिसक गए। पुलिस के इस अभियान से खनन माफियाओं सहित इसमें लिप्त लोगों में हडकंप मचा हुआ है।
रेवतीपुर थानाध्यक्ष रवींद्र भूषण मौर्या को सूचना मिली कि खनन माफिया थाना क्षेत्र के कल्यानपुर, रामपुर, नरायनापुर, रेवतीपुर आदि विभिन्न जगहों पर गंगा किनारे अवैध रूप से सफेद बालू का खनन किया जा रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीमक ने पकड़ी मोड़ के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पकड़ी की तरफ से बालू लेकर तेजी से दो ट्रैक्टर आते दिखाई पड़े। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो चालकों ने वाहन लेकर भागना चाहा लेकिन पुलिस टीम ने वाहन का पीछाकर घेरबंदी कर पकड़ लिया। इधर दोनों चालक अंधरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने बालू लदे दोनों ट्रैक्टरों को थाने लाकर सीजकर दिया और मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। इस संबंध में रेवतीपुर थानाध्यक्ष रवींद्र भूषण मौर्या ने बताया कि क्षेत्र में गंगा किनारे विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से बालू खनन की शिकायतें मिल रही थी। खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ा गया। इसके तहत देर रात बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़कर सीजकर दिया गया।