{"_id":"59d7c0564f1c1bf3538b631b","slug":"191507311702-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़जा घेराबंदी पर भड़के ग्रामीण, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़जा घेराबंदी पर भड़के ग्रामीण, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के खजुर गांव में खड़ंजे के रास्ते को पूरी तरह से बंद करने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसीलदार के आदेश के बाद भी पुलिस खड़ंजा से अतिक्रमण नहीं हटवा रही हैं। उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप ग्रामीणों ने न्याय की गुहार लगाई है।
खजुर गांव के रहने वाले चंद्रभान सिंह सहित ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक परिवार पर आरोप लगाया है कि पुलिस से मिलकर खड़ंजा और सरकारी हैंडपंप को घर के सामने बाउंड्री निर्माण कर अंदर कर लिया गया है। इससे लोगों का आना-जाना पूरी तरह से बंद हो गया है। लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस पूरे प्रकरण को तहसीलदार प्रमोद कुमार द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल से जांच कराने का निर्देश देने के साथ ही स्थानीय पुलिस को खड़ंजा से अतिक्रमण हटवाने का भी आदेश दिया है, लेकिन आज तक पुलिस द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई। खड़ंजे को लेकर गांव में काफी तनाव की स्थिति बनी हुई है तथा पुलिस की भूमिका को लेकर भी लोगों में भारी नाराजगी है।