{"_id":"599095084f1c1b85338b4641","slug":"191502647560-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने स्वास्थ्य मंत्री और सीएम से मांगा त्यागपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने स्वास्थ्य मंत्री और सीएम से मांगा त्यागपत्र
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सपा के कार्यकर्ताओं ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बड़ी तादाद में बढ़ रहे आवारा पशुओं पर लगाम लगाने एवं गोरखपुर के मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत पर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ रविवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से नैतिकता के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से त्यागपत्र की मांग की।
कार्यक्रम के संयोजक पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे आवारा पशु समाज के सामने संकट बनकर खड़े हो गए। शहर में लगातार बढ़ती इनकी संख्या से लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। सड़क-चौराहों पर बेतरतीब इनके खड़ा होने से शहर में आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है। सरकार इन आवारा पशुओं पर तत्काल लगाम लगाए। अगर सरकार ने इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया और कोई ठोस इंतजाम नहीं किया तो पार्टी इस सवाल पर पूरे जिले में आंदोलन करेगी। प्रदर्शन जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, राकेश यादव, अभिनव सिंह राजपूत, अभय सिंह, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, जिला महासचिव सदानंद यादव, अक्षय यादव, रोशन यादव, राहुल सिंह, नन्हे खां, भानू यादव, रामयश यादव, लड्डन खां, प्रवीण पांडेय, शशांक उपाध्याय, चंद्रिका यादव, पप्पू यादव, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।