फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तार टूटने से गुल रही बती, परेशान रहे उपभोक्ता

तार टूटने से गुल रही बती, परेशान रहे उपभोक्ता

Sun, 23 Jul 2017 11:06 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
तार टूटने से गुल रही बती, परेशान रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
दुबिहा (गाजीपुर)। शनिवार की रात बिजली से 33 हजार लाइन का तार टूटने और उपकेंद्र पर ब्रेकर में खराबी आने से दुबिहा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। दर्जनों गांव के सैकड़ों मुहल्ले अंधेरे में डूब गए। अनापूर्ति की वजह से एक तरफ जहां लोग चैन की नींद सो नहीं सके। वही सुबह लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। शाम पांच बजे तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी और परेशानियों के बीच उपभोक्ता बिजली की राह निहारते रहे।

दुबिहा विद्युत उपकेंद्र से दर्जनों गांव को आपूर्ति होती है। रात में करीब तीन बजे बिजली गिरने से जोगा गांव के पास 33 हजार लाइन का तार टूटने के साथ ही कुंडेसर विद्युत उपकेंद्र पर ब्रेकर में खराबी आ गई। इसकी वजह से दुबिहा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। दुबिहा, नेवादा, हरदासपुर, कमसड़ी, असावर, गोविंदपुर, खड़हड़ा, नेहालपुर सहित करीब दो दर्जन गांव के सैकड़ों घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अनापूर्ति की वजह से लोग रात में चैन की नींद नहीं सो सके। सुबह जागने पर बिजली के अभाव में सबमर्सिबल पंप न चलने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। घरों के आसपास मौजूद हैंडपंपों और कुओं की दौड़ लगानी पड़ी। चार्ज न होने की वजह से अधिकांश लोगों के मोबाइल शोपीस बन गए। जिन लोगों ने इन्वर्टर लगा रखा था कि वह भी निर्धारित समय बाद बंद हो गए। उलझन के बीच लोग बत्ती का इंतजार करते रहे। बिजली पर आधारित कारोबारी आंखों में निराशा लिए बिजली आने का इंतजार करते रहे। 14 घंटे बाद भी शाम पांच बजे तक सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी थी और लोग परेशान रहे। इस संबंध में जेई अनिल यादव ने बताया कि बिजली गिरने से 33 हजार का तार टूट गया था। उसे दुुरुस्त कराने का कार्य जारी है। उम्मीद है कि उसे ठीक कर जल्द ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। उधर, बारिश के चलते यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास अंधऊ से कुंडेसर उपकेंद्र को जाने वाली लाइन का तार टूट जाने से कुंडेसर उपकेंद्र से जुड़े सभी विद्युत उपकेंद्रों पर विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लगभग 200 गांव में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। रविवार की सुबह गाजीपुर से आए तकनीशियनों द्वारा तार जोडे़ जाने के बाद शनिवार की शाम छह बजे से ठप विद्युत आपूर्ति 17 घंटे बाद दिन में 11 बजे शुरू हो सकी। विद्युत आपूर्ति ठप रहने से नगर की पेयजल आपूर्ति भी ठप रही, जिससे लोगों को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed