{"_id":"59553f7e4f1c1b9a168b45a7","slug":"191498759038-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी किशोरी चढ़ी पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी किशोरी चढ़ी पुलिस के हत्थे
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनिहारी (गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को एक किशोरी द्वारा नौ साल के बालक का नाजुक अंग काटने के मामले में पुलिस ने आरोपी को सादात थाना क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार को धर दबोचा। साथ ही पुलिस ने आरोपी किशोर की निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस गिरफ्तार किशोरी को थाने ले आई और चालान कर दिया।
15 साल की किशोरी पड़ोस के नौ साल के बालक को घर ले गई। दोपहर में परिवार के पुरुष सदस्य काम पर चले गए थे और महिलाएं सो रही थीं। आरोप है कि किशोरी ने एकांत देखकर बालक से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। तैयार न होने पर बालक की डंडे से पिटाई की और डराया-धमकाया। इसके बाद भी जब वह उद्देश्य में कामयाब नहीं हुई तो उसने चाकू से बालक का नाजुक अंग काट कर अलग कर दिया। बालक चिल्लाते हुए बेहोश हो गया। उसकी हालत बिगड़ती देख किशोरी फरार हो गई। बालक का इलाज वाराणसी चल रहा है। पुलिस के मुताबिक किशोरी ने झगड़ा में इस घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि आरोपी किशोरी को सादात थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।