फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   190 Anganwadi workers to end service

190 आंगनबाड़ी कार्यर्ताओं की होगी सेवा समाप्ति

Wed, 12 Aug 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
190 Anganwadi workers to end service
सुहवल। राज्य सरकार ने 62 वर्ष की आयु सीमा पूरी करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के क्रियाकलापों की जांच भी कराई जाएगी। शासन को निरंतर यह शिकायत मिल रही है कि सरकार के दिशा-निर्देश के विपरीत अब भी 62 साल से ज्यादा आयु की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सेवा ली जा रही है और उनको मानदेय दिया जा रहा है। इसे लेकर विशेष सचिव गरिमा यादव ने बीते 22 जुलाई को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के निदेशक को पत्र जारी कर ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर उन्हें सेवानिवृत्ति का निर्देश दिया है। जिले की करीब 190 आगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में मौजूदा समय में 3579 आंगनबाड़ी और 3579 सहायिका, जबकि 548 मिनी आंगनबाड़ी है। इनमें करीब 116 आगंनबाड़ी / मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने या तो नौकरी छोड़ दी है अथवा उनकी मृत्यु हो चुकी है। वहीं 235 के करीब सहायिकाओं की भी या तो मृत्यु हो गई अथवा नौकरी छोड़ चुकी हैं। पूरी प्रक्रिया आगामी 20 अगस्त अवश्य तक पूरी कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजनी है। सभी परियोजनाओं से ऐसी कार्यकर्ताओं को चिह्नित भी कर लिया गया है जिनकी संख्या करीब 190 के आसपास होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed