{"_id":"5bf2ff3fbdec2269aa2a28b3","slug":"181542651711-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की जद में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की जद में आने से मासूम की मौत
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के फेफरा गांव में सोमवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली बैक करते समय उसकी जद में आने से एक मासूम की मौत हो गई। दुर्घटना से घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
फेफरा गांव निवासी धनंजय सिंह का ट्रैक्टर ट्राली रोज की तरह सोमवार को भी घर के दरवाजा पर खड़ा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे परिवार का एक लड़का ट्रैक्टर ट्राली को बैक कर रहा था। इसी बीच ट्राली के पीछे खड़ा धनंजय सिंह का आठ साल के बेटा धनजी सिंह ट्राली की जद में आकर चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर चालक ने ट्रैक्टर को रोक दिया, लेकिन तब तक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार के लोग आनन-फानन में घायल को मऊ में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव घर आते ही कोहराम मच गया। जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना दी। परिजनों ने आपस में बातचीत करने के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि इस तरह की कोई घटना उसके संज्ञान में नहीं है और न ही किसी ने कोई तहरीर ही दी है।