{"_id":"5bce14e2bdec226947534b71","slug":"181540232418-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की जनविरोधी नीतियों पर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की जनविरोधी नीतियों पर रोष जताया
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लाक जखनिया की ओर से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बाइक जुलूस निकाला गया। धर्मागतपुर, रामसिंहपुर, पदमपुर, जखनिया, केशरुआ, चौजा, रेवरिया एवं जलालाबाद होते हुए जुलूस अमारी रेलवे फाटक के पास पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गया। इस अवसर पर जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग के लोग आजिज हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कालाधन वापस लाने, दो करोड़ नवजवानों को प्रत्येक वर्ष काम देने, महंगाई रोकने, भ्रष्टाचार समाप्त करने का वादा पूरी तरह फेल साबित हुआ। सरकार की वादाखिलाफी से आम जन में नाराजगी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सरकार इस पर नियंत्रण करने में नाकाम है। इस मौके पर सुरेंद्र राम, रामलाल, रमापति, नारायन, रामआसरे चौहान, अंबिका चौहान एवं युवराज अंसारी ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामजन्म राम एवं संचालन रमेशचंद्र पाल ने किया।