फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अब करना होगा भाजपा भारत छोड़ो का नारा बुलंद

अब करना होगा भाजपा भारत छोड़ो का नारा बुलंद

Thu, 09 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अब करना होगा भाजपा भारत छोड़ो का नारा बुलंद

विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पीरनगर स्थित कार्यालय पर गुरुवार को नौ अगस्त को क्रांति दिवस मनाया गया। इसमें सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वक्ताओँ ने उनके बलिदान और साहस को याद किया।
अध्यक्षता कर रहे मारकंडेय सिंह ने कहा कि आज की सरकार सब कुछ भूलती जा रही है। कांग्रेस की और से चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ मोदी अपनी योजना बता कर ले रहे हैं। आज के दिन गांधीजी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था उसी तरह आज हमें भाजपा भारत छोड़ो का नारा बुलंद करना होगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज पूरा देश भाजपा सरकार की करतूतों से परेशान और हताश है। आगे हमें मजबूत इरादे के साथ जबाब देना होगा। इस मौके पर रविकांत राय, बटुक नारायण मिश्रा, देवनारायण सिंह, राजेश तिवारी, अमरनाथ यादव, देवांशु पांडेय, राजेन्द्र कुमार गाजी, राजेश तिवारी, मदन सिंह मौजूद रहे। संचालन मोहम्मद राशिद ने किया।
विज्ञापन





रुक नहीं रहा बेटियों पर अत्याचार
मरदह। क्षेत्र के पड़िता गांव में गुरुवार को युवक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें युवा नेता सौरभ वर्मा ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से आगामी लोकसभा चुनाव में लगकर जीत हासिल करने के लिए लग जाएं। भाजपा के शासन में कहीं भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन बेटियों महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। केन्द्र और प्रदेश सरकार चुप्पी साधे बैठी है। इस मौके पर राकेश, बजरंगी, विकास, जयप्रकाश, नवनीत, रवि, विशाल, सुभाष, राहुल, अनुज, पकंज, अनिल, आकाश, सतीश, अजय, चन्द्रभान, कमलेश, उपेन्द्र, अभय, सुभाष, विकास, पप्पू, सत्यम, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




झंडा फहरा कर मनाया स्थापना दिवस
गाजीपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को जिला कार्यालय पर झंडा फहरा कर युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस को मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। युवा बेरोजगार होकर भटक रहे हैं। सरकार झूठ बोलने में व्यस्त है। अन्य वक्ताओँ ने कहा कि अगर युवा ठान ले तो वह देश की तकदीर बदल सकते हैं। सभी को आगे आना होगा। इस मौके पर राजीव गांधी को अगला प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सलीम खान, शबीहुल हसन, अंसू पांडेय, अनुराग राईनी, ओमप्रकाश भारद्वाज, रिंकू गुप्ता, शमीम राईनी, फिरोज, मनोज गुप्ता समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed