{"_id":"5b65e5814f1c1b9f3e8b5304","slug":"181533404545-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडर में खराबी आने से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडर में खराबी आने से बिजली आपूर्ति ठप
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर के प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को पुलिस लाइन नंबर-दो की वीसीबी में खराबी आने से उपकेंद्र से संबंधित सभी फीडरों की आपूर्ति सुबह 11 से दिन में दो बजे तक बंद रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना करना पड़ा। लोग अब-तब बिजली आने का इंतजार करते रहे।
प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र से बंशीबाजार, लंका, बड़ीबाड़, स्टेशन, मालगोदाम गोड, सकलेनाबाद, मबुआबाग, विशेश्वरगंज, लालदरवाजा, रायगंज, झुन्नूलाल का चौराहा, छावनी लाइन, आदर्श गांव, हाथीखाना सहित नगर के सैकड़ों मुहल्लों में बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार को दिन में करीब 11 बजे पुलिस लाइन नंबर-दो वीसीबी में खराबी आने से सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। खराबी की जानकारी होते ही जेई विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए। लाइनमैन विजय, सुनील, एसएसओ विजय सिंह सहित अन्य कर्मचारी वीसीबी को दुरुस्त करने में जुट गए। तीन घंटा बाद दिन में दो बजे उसे दुरुस्त कर आपूर्ति शुरु की। इसके बाद लोगों ने राहत की सास ली। इस संबंध में प्रकाशनर विद्युत उपकेंद्र के जेई अविनाश ने बताया कि पुलिस लाइन नंबर-दो के फीडर की वीसीबी में खराबी की वजह से दिन में 11 से 2 बजे तक उपकेंद्र से संबंधित सभी फीडरों की आपूर्ति ठप थी।