{"_id":"5b6496e94f1c1bb35d8b70c2","slug":"181533318889-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बंद : अतिवृष्टि से झील बने कई परिषदीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बंद : अतिवृष्टि से झील बने कई परिषदीय विद्यालय
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। कई दिनों से हो रही बारिश से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ज्यादातर परिषदीय विद्यालय झील में तब्दील हो गए हैं। यही नहीं बारिश की वजह से विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की उपस्थिति दिनों-दिन कम होती जा रही है। शुक्रवार को किसी विद्यालय में 10 तो किसी में 20 फीसदी ही छात्र स्कूल पहुंचे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को बंद कर दिया है। अब यह विद्यालय सोमवार को खुलेंगे।
पिछले कई दिनों से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का क्रम बना हुआ है। ऐसे में गर्मी से परेशान लोगों को जहां राहत मिली है, वहीं बारिश आफत बनने के साथ शिक्षा में बाधक भी बन गई है। नगर के कुछ मार्गों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर जलजमाव इस कदर बढ़ गया है कि स्कूल जाने वाले बच्चों को पानी से होकर ही गुजरना पड़ रहा है। इससे हर ओर नई समस्या उत्पन्न हो गई है। लगातार बरसात से कई परिषदीय विद्यालयों के परिसर में पानी लगा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति यह है कि विद्यालय झील में तब्दील हो गए हैं। बारिश के चलते इन स्कूलों में पढ़ने के लिए छात्र भी काफी कम पहुंच रहे हैं। दुबिहां संवाददाता के अनुसार बरसात से बाराचवर विकासखंड के कई प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में पानी लगा हुआ है। प्राथमिक विद्यालय लठ्ठूडीह एवं इसी परिसर में अंग्रेजी का माडर्न स्कूल भी है इसमें घुटने भर पानी लगा है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय करकटपुर, प्राथमिक विद्यालय अतौली, प्राथमिक विद्यालय सद्दोपुर, प्राथमिक विद्यालय जुगनू मुबारकपुर, प्राथमिक विद्यालय मिश्रपुरा, प्राथमिक विद्यालय इंदलपुर, प्राथमिक विद्यालय भाटसराय, प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर, प्राथमिक विद्यालय अमवा सिंह, प्राथमिक विद्यालय केरारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पड़राव आदि विद्यालयों में बरसात का पानी लगा हुआ है। जमानिया संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बरुइन, प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर, प्राथमिक विद्यालय चितावनपट्टी के परिसर में पानी लगा हुआ है। कमोवेश इसी तरह कई अन्य विद्यालय भी झील में तब्दील हैं।
औड़िहार संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय महिदुल्ला चक, प्राथमिक विद्यालय सैदपुर तृतीय, प्राथमिक विद्यालय तरवनियां, प्राथमिक विद्यालय गौर, प्राथमिक विद्यालय अमेडा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय भभौरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय रावल में बारिश से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही तेतारपुर में भी प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में पानी भरा है। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदाबाद तथा सीनियर बेसिक विद्यालय मुहम्मदाबाद में पानी भर गया था। पानी में घुस कर छेात्र स्कूल गए, लेकिन जैसे ही सूचना मिली की स्कूल बंद कर दिया गया है। बच्चे वापस लौट गए। विद्यालयों के अलावा क्रय-विक्रय समिति युसूफपुर, सहाकारी समिति युसूफपुर, क्षेत्र पंचायत कार्यालय समेत अन्य में पानी भरा रहा। जमानिया संवाददाता के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय बरूइन, गोपालपुर और चितावन पट्टी में पानी भरा हुआ है। ऐसे में विद्यालय के बच्चे किसी तरह पानी के रास्ते विद्यालय भीग कर पहुंचे। जखनियां संवाददाता के मुताबिक प्राथमिक पाठशाला अलीपुर मदरा, प्राथमिक पाठशाला बुढानपुर, प्राथमिक पाठशाला पालगांव, प्राथमिक पाठशाला गौरा खास, प्राथमिक पाठशाला हथियाराम आदि में पानी घुसा हुआ है। यही हालात ब्लॉक मुख्यालय तथा गांव स्तर पर संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बने हुए हैं।