फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   योजना के तहत सभी ग्रामों में विद्युत पहुंचायी जाए

योजना के तहत सभी ग्रामों में विद्युत पहुंचायी जाए

Mon, 29 Jan 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
योजना के तहत सभी ग्रामों में विद्युत पहुंचायी जाए
गाजीपुर।
विज्ञापन

सौभाग्य योजना (विद्युत विभाग) की समीक्षा बैठक राइफल क्लब सभागार में सोमवार को हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत सभी ग्रामों में बिजली पहुंचाई जाए। सभी ग्रामीण एवं शहरी गरीब परिवारों को नि:शुल्क विद्युत संयोजन निर्गत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के सामान्य परिवारों को 50 रुपए प्रतिमाह की कुल 10 मासिक किस्तों के शुल्क पर विद्युत संयोजन दिया जाएगा। शहरी क्षेत्र में निवास कर रहे सामान्य परिवार नि:शुल्क संयोजन योजना में सम्मिलित नहीं हैं। सौभाग्य योजना में निर्गत किए जाने वाले सभी विद्युत संयोजन मीटर्ड होंगे। गरीब परिवारों की पहचान सामाजिक, आर्थिक और जातीय जनगणना वर्ष-2011 के आधार पर की जाएगी। बताया कि योजना के तहत 30 जनवरी को खंडवार कैंप आयोजन करने के लिए मुख्य राजस्व ग्रामों का चयन किया गया है। इसमें वितरण खंड प्रथम के राजस्व ग्राम मुड़वल, भोजापुर, गोविंदपुर, बद्धूपुर, रूहीपुर, कुमार का पुरा, जौहरपुर, खेताबपुर, सागापाली, रामपुर देवली, नुआंव, रूकुंदीपुर, डांडीकला, पहेतिया, अंधऊ, खेताबपुर में कैंप आयोजित किए जाएंगे। विद्युत वितरण खंड द्वितीय में अनंगी हरिकेशपुर, रक्सहां सतवहा बारा, मगरखाई, चित्रकोनी, गहमर, अदिलाबाद, भरौलीकला, सराय, बिशुनपुर, मच्छटी, टोडरपुर, गोदी, फतेहपुर अटवा, ताजपुर मांझा, बंघरी महवी, नगसर, ढाड़ीडीह, अंधारीपुर, अवती तथा विद्युत वितरण खंड तृतीय सैदपुर के राजस्व ग्राम मझौली, कटया, डहराकला, अमेहता, इकावसपट्टी, भिखईपुर, मढ़िया, मऊपारा, सरदरपुर, गुचईसमरीहा, तोडासन, दऊपुर बगही, रायपुर, ब्राह्मणपुरा, करंडा, कटरिया में किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने बताया कि विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता को दो फोटो, आधार कार्ड देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed