{"_id":"59fb55c84f1c1bd1538ba867","slug":"181509643720-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय को लेकर वितविहिन शिक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय को लेकर वितविहिन शिक्षकों ने दिया धरना
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहिन गुट) के आह्वान पर वित्तविहिन शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों की सेवा नियमावली एवं मानदेय को लेकर गुरुवार को विकास भवन परिसर में धरना दिया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम यादव ने कहा कि सपा सरकार में वित्तविहिन विद्यालयों के शिक्षकों को बड़े संघर्ष के बाद मानदेय तो दिया गया। लेकिन शिक्षणेतर कर्मचारियों को छोड़ दिया गया। सपा सरकार ने 200 करोड़ रुपये जारी किए थे। इसमें से 100 करोड़ रुपये ही मानदेय के रूप में वितरित किया गया। जबकि 100 करोड़ रुपया जिला विद्यालय निरीक्षक के वजह से वितरित नहीं हो पाया।
उन्होंने कहा कि शिक्षामंत्री ने वादा किया था कि जल्द ही 100 करोड़ रुपये जारी कर दिया जाएगा। लेकिन आज तक जारी नहीं किया गया। मांग करते हुुए कहा कि जल्द से जल्द शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों का मानदेय जारी किया जाए। मंडल अध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पर सेवा नियमावली एवं मानदेय को लेकर धरना दिया जा रहा है। शिक्षकों की दयनीय दशा को देखकर सरकार जल्द से जल्द मानदेय दें, जिससे शिक्षा व्यवस्था सुुचारु रूप से चलाया जा सके। शिक्षक नेता जियारत हुसैन ने कहा कि सरकार को नैतिकता के आधार पर मानदेय जल्द दे देना चाहिए। वित्तविहिन शिक्षक मानदेय के अभाव में निहायत बदहाली की जिंदगी जीने पर मजबूर है। जिला महामंत्री जितेंद्र यादव ने सरकार द्वारा मानदेय रोकने की आलोचना करते हुुए कहा कि जल्द मानदेय जारी नहीं किया गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। संरक्षक रामजनम यादव ने शिक्षकों को संगठित होने का आह्वान किया। धरने में महामंत्री रामबदन यादव ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इस मौके पर रविंद्र राम, काशीनाथ यादव, रामाधार यादव, संग्राम सिंह यादव, चंद्रजीत यादव, ओंकारनाथ यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, रमेश, मंगरू राम, जयप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।