फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गैंगरेप का एक आरोपी गया जेल, दूसरे की तलाश जारी

गैंगरेप का एक आरोपी गया जेल, दूसरे की तलाश जारी

Wed, 11 Oct 2017 11:22 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप का एक आरोपी गया जेल, दूसरे की तलाश जारी
थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की भोर में मूकबधिर महिला के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक आरोपी का विभिन्न धाराओं में चालान कर बुधवार को जेल भेज दिया। जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। महिला की मेडिकल में शरीर पर चोट लगाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार की सुबह गांव के ही दो युवकों ने एक मूक बधिर महिला के साथ सामूहिक दुराचार किया था। महिला ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी थी। परिजन ग्रामीणों के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गए थे। इस दौरान एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। महिला के देवर ने दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया था। मामला दर्ज कर पुलिस दूसरे फरार आरोपी की तलाश में जुट गई थी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में महिला को मारपीट कर घायल करने की बात सामने आई है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि दुराचार के प्रयास के दौरान विरोध करने पर युवकों ने महिला को पीटा गया था। थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि एक आरोपी रामअवध यादव का 354, 323, 504 और 506 धारा में चालान कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed