फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एक सप्ताह से ट्रेजरी का चक्कर काट रहा स्वास्थ्य विभाग

एक सप्ताह से ट्रेजरी का चक्कर काट रहा स्वास्थ्य विभाग

Fri, 22 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से ट्रेजरी का चक्कर काट रहा स्वास्थ्य विभाग
गाजीपुर। एक सप्ताह से स्वास्थ्य महकमा ट्रेजरी का चक्कर काटने को मजबूर है। दवा भुगतान का बिल पास न होने से अभी तक फर्मों को पैसे का भुगतान नहीं किया गया है। यही नहीं करीब दर्जनभर से ऊपर स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेजरी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते दो माह से वेतन पर ग्रहण भी लगा हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा पहुंचाने को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार पूरी तरह से गंभीर बनी हुई है। लेकिन समय से दवा फर्मो का भुगतान नहीं हो पाने से महत्वपूर्ण दवाईयां विभाग को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। दवा फर्मो का करीब 5 लाख से अधिक का भुगतान करीब एक सप्ताह से ट्रेजरी के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही चलते लटका हुआ है। यहीं कारण है कि समय से बिल पास नहीं होने के चलते जरूरी दवाईयां प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वहीं करीब एक दर्जन से उपर स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन भी ट्रेजरी विभाग की लापरवाही के चलते दो माह रूका पड़ा है। इसके चलते कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर स्वास्थ्य विभाग की सूत्रों को मानी जाए तो ट्रेजरी विभाग के वरिष्ठ कोषाधिकारी का पद कई महीनों से खाली चल रहा है। जबकि जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी से कोषाधिकारी का कार्य लिया जा रहा है। नियमित इस पद पर कोषाधिकारी की तैनाती नहीं होने स्वास्थ्य विभाग ही नहीं अन्य विभागों को भुगतान का बिल पास करने के लिए नाको चना चबाना पड़ रहा है। इस संबंध में डीएम के बालाजी ने बताया कि मामले को तत्काल दिखवाने के साथ ही दवा भुगतान और कर्मचारियों के वेतन का बिल पास करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed