{"_id":"597f6e714f1c1bd1738b46a4","slug":"181501523569-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कजरी गायन कार्यक्रम में प्रस्तुति कर लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कजरी गायन कार्यक्रम में प्रस्तुति कर लूटी वाहवाही
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज (महिला प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में नगर के गोलाघाट स्थित बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर में सोमवार को कजरी गायन का आयोजन किया गया। संगीत संस्थान की छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सुलभा पांडेय, स्वाति मिश्रा, मीरा यादव और वर्षा श्रीवास्तव ने कजरी न खेलब अंगनवा, आंख लड़ गई मुरारी से, कइसे खेले जइबू सावन में कजरिया प्रस्तुत कर लोगों को झूमने को विवश कर दिया। विभिन्न टीवी चैनलों पर अपनी प्रस्तुत देने वाले रामअलम सिंह मधुर ने बन गईल झरना नयनवा तोहरे करनवा, अब न सइयां संगे खेलब हम कजरिया बहरिया प्रस्तुत कर लोगों की खूब तालियां बटोरी। संस्कार भारती की अध्यक्ष अनीता यादव, विद्यानिवास पांडेय, शुभ्रा पांडेय, संकठा यादव ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ रचनाकार अनंतदेव पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ रचनाकार एवं रेल मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य हरिनारायण हरिश, आनंदप्रकाश अग्रवाल, डॉ. विमला मिश्रा, किरनबाला राय, संगीता तिवारी, दर्शन सिंह, अरुण कुमार तिवारी, रामजी केशरी, साधना अग्रवाल, मनोरमा राय, श्वेता जायसवाल, महेश प्रताप सिंह, अरुण फात्मा, डा. ऋचा राय आदि उपस्थित थे। संचालन राजन तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने किया।