{"_id":"6851aa23388f1633de04b0a4","slug":"18-liters-of-liquor-seized-after-stopping-the-summer-special-train-for-ten-minutes-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-134429-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: समर स्पेशल ट्रेन को दस मिनट रुकवाकर पकड़ी 18 लीटर शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: समर स्पेशल ट्रेन को दस मिनट रुकवाकर पकड़ी 18 लीटर शराब
विज्ञापन
दिलदारनगर। ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात दस मिनट का विशेष ठहराव लेकर जयनगर समर स्पेशल ट्रेन की स्लीपर बोगी एस-8 के बैटरी बॉक्स में छिपाई गई 18.750 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब तस्करों को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिहार में शराब तस्करी के लिए तस्कर आए दिन नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ और जीआरपी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 09031 जयनगर समर स्पेशल कोच संख्या एस-8 के बैटरी बॉक्स में शराब छिपाई गई है।
टीम ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर ट्रेन को दिलदारनगर स्टेशन पर विशेष ठहराव के रूप में रोकवाया। इसके बाद टीम ने कोच संख्या एस-8 के बैटरी बॉक्स को खंगालना शुरू किया। तलाशी के दौरान बैटरी बॉक्स से 25 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद टीम ने अन्य डिब्बों की भी तलाशी ली लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
टीम ने छानबीन में पाया कि कोच एस-8 में कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक एमपी दुबे ने बताया कि करीब 17 हजार रुपये की 18.750 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। ट्रेन का ठहराव दिलदारनगर स्टेशन पर नहीं है। तलाशी के लिए 10 मिनट का विशेष ठहराव लिया गया था।