फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   18 lakh 87 thousand profit budget

18 लाख 87 हजार लाभ का बजट पास

Tue, 07 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 07 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
18 lakh 87 thousand profit budget
18 लाख 87 हजार लाभ का बजट पास
नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद बोर्ड की बैठक सोमवार को पालिका सभागार में हुई। इसमें वर्ष 2016-17 का 18 लाख 87 हजार लाभ का बजट सर्वसम्मत से पास हुआ। अधिशासी अधिकारी दददी प्रसाद की ओर से वित्तीय वर्ष के लिये प्रस्तुत किये गये बजट में पालिका की कुल आय 10 करोड़ 66 लाख 10 हजार एवं कुल व्यय 11 करोड़ 92 लाख 42 हजार आंकलन की गई।
विज्ञापन


नगर पालिका को वर्ष के दौरान गृहकर से 10 लाख, करेत्तर आय से 61 लाख, विविध आय शुल्क से पांच लाख 10 हजार एवं अनुदान/अंशदान से नौ करोड़ 90 लाख की आय होगी। जबकि व्यय मद में कर्मचारी वेतन 2 करोड़ 36 लाख, वेतन सफाई कर्मी 5 करोड़ 48 लाख 86 हजार, प्रकाश, जलकल, सफाई, निर्माण आदि में छह करोड़ 43 लाख 56 हजार व्यय होगा।
विज्ञापन


बैठक में काजी टोला के सभासद परवेज ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में स्थित गड़ही का पानी निकालने के लिये लगाये गये नलकूप  चालक के खिलाफ शिकायत करने पर नलकूप चालक ने सरेआम उन्हें धमकी दी है। सभासद की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ सभासद तहम्मुल खां ने उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभासदों ने सड़क से अतिक्रमण हटाये जाने की मांग की। साथ ही अपने अपने वार्ड में होने वाले विकास कार्यों को कराये जाने एवं सफाई, पानी एवं प्रकाश की व्यवस्था ठीक किये जाने की बात कही। बैठक में कार्यालय अधीक्षक दिनेश वर्मा, वरिष्ठ लेखा अधिकारी डा. राजकुमार रावत, संजय वर्मा, सभासद अमीर हमजझ, वसीम खां, हेदायतुललाह राईनी, राजमती, सितारा देवी, संगीता गुप्ता, राकेश यादव, पप्पू यादव, शम्भू यादव, गणेश गुप्ता, परवेज, वैस अहमद आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सभासद तहम्मुल खां एवं संचालन अधिशासी अधिकारी दददी प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed