फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   यूपीएमएसआरए ने रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

यूपीएमएसआरए ने रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

Wed, 06 Mar 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
यूपीएमएसआरए ने रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश एंड उत्तरांचल मेडिकल सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए ) की ओर से बुधवार को लंका मैदान में सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद लंका से रैली निकाली गई, जो जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुई। इस मौके पर डीएम को पत्रक भी सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि लगातार काम करने के बाद भी हमें नियमावली का लाभ नहीं मिल रहा है, जो हमारे साथ अन्याय है।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश सचिव आरएम राय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कई प्रदेशों की सरकारों ने दवा प्रतिनिधियों के लिए काम के घ्ंाटे सुनिश्चित कर दिए है लेकिन उत्तर प्रदेश में आज तक ऐसा नही किया गया। दवा प्रतिनिधि आज भी अपनी न्यूनतम मांगों के लिए संघर्ष कर रहे है। प्रदेश में दवा प्रतिनिधि न्यूनतम वेतन की नियमावली में शामिल नहीं हुए। आठ घंटे कार्य नियमवाली लागू नहीं हो पाया। अध्यक्षता कर रहे मो. अफजल ने कहा कि हमारी कई प्रकार की मांगें है जिसके लिए हमारी लड़ाई चल रही है। प्रदेश में अपने कानूनी अधिकार को लागू करवा कर ही रहेंगे। संचालन कर रहे आशीष राय ने कहा कि लगातार संघर्ष के बाद भी प्रदेश सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। सरकार ने हमारे लिए बने कानून सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉईज (सर्विस एंड कंडीशन) एक्ट-1976 में संशोधन कर दवा कंपनियों के मालिकान तथा प्रबंधन पर सजा के प्रावधान को खत्म कर दिया। सहसचिव सौरभ पांडेय ने कहा कि सरकार के इस मालिक हितैषी फैसले का हम लगातार विरोध भी कर रहे है। सभा के बाद जुलूस निकाला गया। लंका से विभिन्न मार्गो से होते हुए रैली जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। वहां एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पीके सिंह, संजय विश्वकर्मा, चंदन राय, एमपी राय, रविकांत तिवारी, आरपीएस यादव, ऋतेश दत्त पाण्डेय, निकेत तिवारी, मनोहर यादव, सुनील राय, निखिल वर्मा, विकास वर्मा, एके जैन, राजीव चौरसिया, राजेश तिवारी, अभिषेक गुप्ता, अभिनय राय, अमित श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास्तव, देव यादव, मो. मेहदी जैदी, साजिद खान, सलीम खान, शिवम गुप्ता, विशाल जायसवाल, अंबिकेश शुक्ला, कमलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed