{"_id":"5bd8a711bdec2269952dc0bf","slug":"171540925201-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैनाती की गलत प्रक्रिया पर भड़के स्वच्छताग्राही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैनाती की गलत प्रक्रिया पर भड़के स्वच्छताग्राही
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला पंचायत राज कार्यालय में मंगलवार को प्रयागराज कुंभ मेले के लिए गलत तरीके से हो रही स्वच्छताग्राहियों की तैनाती प्रकिया पर ग्रामीण स्वच्छता ग्राही कर्मचारी सेवा समिति की ओर से जमकर हंगामा किया गया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में स्वच्छताग्राही पहुंच गए तथा नारेबाजी करने लगे। आनन-फानन में कार्यालय में चल रहा इंटरव्यू रोक दिया गया। बाद में सीडीओ हरिकेश चौरसिया ने आश्वासन दिया कि चार दिन के भीतर सभी को सूचना दे कर पारदर्शी तरीके से तैनाती की जाएगी।
शासन की ओर से आदेश है कि प्रयागराज में लग रहे कुंभ मेले में प्रशिक्षण ले चुके 20 स्वच्छताग्राहियों की तैनाती करनी है। उन्हें प्रतिदिन 500 रुपये तथा भोजन दिया जाएगा। इसके लिए बिना प्रक्रिया कराए ही मंगलवार को डीपीआरओ कार्यालय में अभ्यर्थियों को बुलाकर इंटरव्यू लिया जा रहा था। जिनका प्रशिक्षण तक नहीं हुआ था। यह जानकारी होने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त कई स्वच्छताग्राही विकास भवन पहुंच गए। सभी इस बात का विरोध करते हुए हंगामा तथा नारेबाजी करने लगे। यह जानकारी इलाहाबाद गए डीपीआरओ को दी गई। उन्होंने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना उनकी उपस्थिति के साक्षात्कार क्यों हो रहा था ? इधर कर्मचारी हंगामा करते हुए सीडीओ के पास चले गए। जानकारी के बाद सीडीओ ने इस तैनाती की प्रक्रिया को तुरंत बंद करा दिया। इसके बाद उन्होंने इंटरव्यू ले रहे कर्मचारियों को भी फटकार लगाई। हंगामा कर रहे स्वच्छताग्राहियों को शांत कराते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस तैनाती प्रक्रिया को अपनी देख रेख में पूरी पारदर्शिता के साथ कराएंगे। इसके बाद लोग शांत हो गए। इस मामले में जिला मंत्री राजदेव प्रजापति ने बताया कि अपने हित की लड़ाई लड़ रहे स्वच्छताग्राही कर्मचारी इन दिनों काफी दयनीय दशा में है। सरकार ने कुंभ मेला में ड्यूटी लगा कर हमारी पूछ बढ़ाई है। ऐसे में गलत तरीके से तैनाती बरदाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सुनील सिंह , जितेन्द्र, सोनिका, सीमा, संतोष, धीरेन्द्र, संजय शर्मा, गुड़िया गुप्ता, सोनी आदि मौजूद रहे।