{"_id":"5bb64030867a55291920e0fa","slug":"171538670640-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित गुरुजनों का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित गुरुजनों का एक दिन का वेतन रोका
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी नगर ने बीते दिनों बाराचवर विकासखंड क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित दो सहायक अध्यापक एवं चार शिक्षामित्रों का बीएसए ने एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी के निरीक्षण के समय क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक एवं दो शिक्षामित्र एक जगह बैठकर बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद एक अन्य प्राथमिक विद्यालय पर अनुपस्थित मिले शिक्षा मित्रों का एक दिन का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। बीएसए ने बताया कि एक जूनियर हाईस्कूल के निरीक्षण के समय दो सहायक अध्यापक तथा एक अन्य विद्यालय पर दो शिक्षामित्रों के अनुपस्थित मिलने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।