फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रही सरकार

अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रही सरकार

Thu, 04 Oct 2018 12:47 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रही सरकार
गाजीपुर। दिल्ली बार्डर पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज की सर्वत्र निंदा की जा रही है। राजनीतिक दलों के साथ ही सामाजिक और किसान संगठनों ने इसे बर्बरता बताया। शहर के झिंगुरपट्टी से रैली निकाल कर सुखदेवपुर चौराहे पर पीएम मोदी का पुतला फूंका गया। कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर पहुंचे निरीह किसानों को लाठी से मारकर सरकार अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मार रही है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले झिंगुरपट्टी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से नारेबाजी करते हुए एक रैली निकाली। इसमें जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली में किसानों का दमन करने वाली मोदी सरकार मुर्दाबाद और गाजीपुर में रेल के लिए किसानों की जबरिया भूमि लूट बंद करो का नारा लगाते हुए सुखदेवपुर चौराहे तक पहुंचे। वहां पीएम मोदी का पुतला फूंका। आयोजित सभा में महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि किसानों को लाठी से मारना सरकार को महंगा पड़ेगा। किसानों से पंगा लेने वाली कोई भी सरकार कहीं भी टिक नहीं सकती। अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज सत्ता के मद में चूर लोग किसानों से भी बदसलूकी कर रहे है। गाजीपुर में किसानों की भूमि पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। रेल पटरी बिछाने के लिए भूमि की लूट की जा रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर किसानों के साथ जोर जबरदस्ती किया गया तो जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मटरू सिंह, मोती प्रधान, रामबिलास यादव, विश्वास गुप्ता, चंद्रिका कुशवाहा,, मनोज मौर्या, राधेश्याम, मोहन कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अनिल कुमार कुशवाहा, रघुनाथ कुशवाहा, विध्यांचल कुशवाहा,प्रमोद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी ने बैठक कर किसानों पर हुए लाठी चार्ज की निंदा की। अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि किसानों पर लाठी जार्च की जितनी निंदा की जाय वह कम है। एक ओर देश अंहिसा के पुजारी महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लालबहादुर शास्त्री की जयंती मना कर गर्व कर रहा है तो दूसरी ओर देश के किसानों को लाठी से पीटा जा रहा है। इस मौके पर राकेश राय, अहमद जमाल जैदी, समीउल्लाह खां, लाल साहब यादव, झुन्ना शर्मा, हिमांशु साहू, लाल मुहम्मद राईनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानिया। नगर के पांडेय मोड़ स्थित कार्यालय से भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उत्तर प्रदेश-दिल्ली बार्डर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जा रहे निहत्थे किसानों पर बर्बरता करने के विरोध में जुलूस निकाला। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

तहसील पर आयोजित सभा में पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि निहत्थे अन्नदाता किसानों पर लाठीचार्ज कर केंद्र की सरकार ने अपना गरीब विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने बैंक कर्ज माफ करने तथा फसल का दोगुना समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग की। अंत में विभिन्न मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी से मिल कर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपा। इस अवसर पर बुच्चीलाल मुराली बनवासी अमृत वनवासी रामअवध बिंद रामनगीना पासी विजयी बनवासी लालचंद बनवासी गुलाबी देवी लालू बिंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed