फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा, बारह को होगा मतदान

हाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा, बारह को होगा मतदान

Tue, 02 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
हाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा, बारह को होगा मतदान
छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा, मतदान 12 को
विज्ञापन

स्नातकोत्तर महाविद्यालय और स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अधिसूचना जारी
चार को नामांकन, पांच को नामांकन पत्रों की होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। शहर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय और स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए सोमवार को बिगुल बज गया। इन महाविद्यालयों में अलग-अलग मुख्य चुनाव अधिकारियों ने विधिवत अधिसूचना जारी कर दी। दोनों महाविद्यालयों में एक साथ ही चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी। चार अक्तूबर को नामांकन होगा तथा 12 अक्तूबर को मतदान के बाद शाम तक विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। पीजी कॉलेज में पदाधिकारी के चार पदों तथा छह संकाय प्रतिनिधियों के पदों पर चुनाव होना है। इसी प्रकार स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में भी पदाधिकारी के चार पदों तथा तीन संकाय प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाना है।
स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. बद्रीनाथ सिंह ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि कालेज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्रिी और पुस्तकालय मंत्री के एक-एक पदों पर तथा कला, कृषि, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा और शारीरिक शिक्षा के एक-एक संकाय प्रतिनिधि को मिलाकर कुल 10 पदों पर चुनाव होगा। इसके तहत चार अक्तूबर को 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन होगा। अगले दिन पांच अक्तूबर को 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वैधता की जांच के बाद सूची का प्रकाशन किया जाएगा। छह अक्तूबर को दोपहर एक बजे तक नाम वापसी के बाद तीन बजे वैध प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। 12 अक्तूबर को आठ बजे से एक बजे तक मतदान होगा। इसके लिए कॉलेज में ही मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसी दिन दो बजे से मतगणना का काम भी शुरू हो जाएगा। मतगणना पूरा होने के बाद विजेताओं की घोषणा करने के बाद उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिला दी जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि सभी छात्रों पर आचार संहिता लागू हो गई है। वह इसका पालन करें। अगर कोई भी आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नामांकन पत्र तीन तथा चार अक्तूबर को चुनाव कार्यालय से खरीदा जा सकता है। इसी प्रकार स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. रामनगीना सिंह यादव ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि कॉलेज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री के एक-एक पद तथा कला और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के एक-एक पद मिलाकर कुल छह पदों पर चुनाव होगा। चार अक्तूबर को 10 बजे से दो बजे तक नामांकन होगा। पांच को वैध पत्रों की जांच के बाद तीन बजे तक सूची का प्रकाशन होगा। छह अक्तूबर को एक बजे तक नाम वापसी के बाद तीन बजे तक वैध प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। मतदान 12 अक्तूबर को आठ बजे से एक बजे तक कॉलेज में बनाए गए करीब 10 बूथों पर होगा। उसी दिन मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा कर उनका शपथ ग्रहण करा दिया जाएगा। नामांकन पत्रों की बिक्री कालेज से की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव में भाग लेने वाले छात्र आचार संहिता को पूरी तरह से जान लें। आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी भी कर लें जिससे उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन

0000
इनसेट
छात्रों में दिखा उत्साह
गाजीपुर। कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजते ही छात्रों में उत्साह आ गया। चुनाव लड़ने वाले भावी प्रत्याशी गाड़ी और पर्चियां बांटकर पहले से ही प्रचार में लगे थे। छात्रों ने कहा कि काफी दिनों से चुनाव का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
इनसेट
प्रत्याशियों के लिए ये होंगी अर्हताएं
गाजीपुर। छात्र संघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों के लिए अर्हताएं तय कर दी गई हैं। इसके तहत उन्हें कक्षाओं का नियमित छात्र होना चाहिए तथा उनका शुल्क जमा होना चाहिए। नामांकन के लिए एक प्रस्तावक तथा एक अनुमोदक की आवश्यकता होगी। प्रत्याशी के आयु की गणना 16 जुलाई 2018 को मानकर की जाएगी। एक छात्र सिर्फ एक पद पर ही चुनाव लड़ सकता है। किसी भी छात्र की राजनीतिक दल से संबद्धता नहीं होनी चाहिए। चुनाव प्रचार के लिए कक्षाओं के संचालन के समय का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed