फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गुल है आधा दर्जन से अधिक गांव की बती, उपभोक्ता परेशान.

गुल है आधा दर्जन से अधिक गांव की बती, उपभोक्ता परेशान.

Sun, 09 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
गुल है आधा दर्जन से अधिक गांव की बती, उपभोक्ता परेशान.
सेवराई(गाजीपुर)। विद्युत उपकेंद्र पर लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से तीन दिनों से करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों की बत्ती गुल हैै। इसकी वजह से भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में एक तरफ जहां लोग रात में चैन की नींद नहीं हो पा रहे हैं, वहीं सुबह पानी के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सेवराई गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में तीन दिन पहले तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से गोड़सरा, मनिया, सेवराई, लहना, देवल, मिश्रवलिया, बक्सडा, चित्तर का डेरा आदि गांवों की बत्ती गुल हो गई। सैकड़ों घर अंधेरे में डूब गए। बिजली के अभाव में लोगों को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन तो लोग किसी तरह से बिता ले रहे हैं, लेकिन रात होते ही गांव अंधेरे में डूब जा रहे हैं। बिजली के अभाव में कूलर और पंखा न चल पाने से लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। मोटर न चलने से पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग आसपास के गांव की दौड़ लगा रहे हैं। विद्युत पर आधारित रोजगार पूरी तरह से ठप पड़े हुए है। पंप न चल पाने के कारण खेती के कार्य में भी अवरोध उत्पन्न हो रहा है। आपूर्ति सुचारु न होने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है। उनका कहना है कि तीन दिनों से बिजली न मिलने से तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी खराबी को ठीक करा कर आपूर्ति सुचारु नहीं करा रहे हैं। इस संबंध में अधिशासी अभियंता जमानिया खंड चतुर्थ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर आंतरिक कारणों से जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। इसे ठीक कराने के लिए इंजीनियरों की टीम लगी हुई है। ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed