फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वृक्षारोपण अति महत्वपूर्ण कार्य

वृक्षारोपण अति महत्वपूर्ण कार्य

Wed, 04 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
वृक्षारोपण अति महत्वपूर्ण कार्य
गाजीपुर। सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय में गंगा हरीतिमा अभियान एवं वन महोत्सव का आयोजन मंगलवार की शाम को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने वृक्षारोपण एवं इसके संरक्षण पर बल दिया। निवेदिता भट्टाचार्य ने कहा कि पौधरोपण अति महत्वपूर्ण कार्य है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक प्रभागीय निदेशक गिरीशचंद्र त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना, फलोद्यान योजना, सामुदायिक वानिकी योजना, एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना, स्मृति वन योजना आदि के तहत गाजीपुर को हरा-भरा करने के लिए कुल 493600 पौधों के रोपण का लक्ष्य पूरा करने पर बल दिया। गुल्लू यादव ने पौधरोपण के साथ पालिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लेने को कहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्तार आलम ने महोत्सव के उपलक्ष्य में चकरेसिया, कदंब, नीम आदि के जो 100 पौधों का रोपण किया गया है, उसे संस्था के बच्चों एवं अध्यापकों को गोद लेकर संरक्षित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कमल कुमार की ओर से बांसुरी पर वंदे मातरम एवं वैष्णव जन तथा आशुतोष सिंह ने शास्त्रीय संगीत के माध्यम से कथक नृत्य प्रस्तुत किया। महोत्सव में उप प्रभागीय वनाधिकारी वीएन त्रिपाठी, साधना त्रिपाठी, कैसर जहां, क्षेत्रीय वन अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, धीरेंद्र कुमार सिंह, सदानंद सिंह, सचिदानंद सिंह, राकेश कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, सुरेश राम उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन निर्मला कश्यप तथा अंत में सभी अतिथियों के प्रति क्षेत्रीय वन अधिकारी उमाशंकर द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed