{"_id":"5ab29e224f1c1bc3758b6b9b","slug":"171521655330-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्याधुनिक जांच मशीनों से लैस होगा नया जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्याधुनिक जांच मशीनों से लैस होगा नया जिला अस्पताल
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित 200 बेड के नए जिला अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं को बेहतर करने का कार्य तेज हो गया है। बुधवार को लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीटी स्कैन मशीन को स्थापित करने के लिए वार्ड को चिन्हित करने के साथ सीएमएस डॉ. एसएन प्रसाद से वार्ता की।
सड़क दुर्घंटना और गंभीर रुप से पीड़ित मरीजों को बेहतर इलाज के लिए गैर जिलों का सहारा लेना पड़ता था। बेहतर चिकित्सकीय सुविधा और तत्काल उपचार नहीं मिलने से उनकी मौत भी हो जाती थी। इस समस्या से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गोराबाजार स्थित 200 बेड के नए जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा पहुंचाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। वहीं शासन भी इसको लेकर काफी गंभीर बना हुआ है। कुछ दिन पूर्व इसके बेहतर सुदृढ़ीकरण के लिए वाराणसी मंडल की टीम आई थी। अब इस अस्पताल को अत्याधुनिक मशीनों से लैस करने के लिए लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नितिन चौबे के नेतृत्व में पहुंचकर सीटी स्कैन मशीन को स्थापित करने के लिए सीएमएस से वार्ता करने के साथ जगह भी चिन्हित करने का काम किया। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन प्रसाद ने बताया एक्स-रे मशीन कक्ष के बगल में सिटी स्कैन मशीन स्थापित होगी। इसके स्थापित हो जाने से मरीजों को बेहतर जांच के साथ इलाज भी मिल पाएगा।