फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वीडियो वैन और नुक्कड़ नाटक अभियान का हुआ शुभारंभ

वीडियो वैन और नुक्कड़ नाटक अभियान का हुआ शुभारंभ

Thu, 08 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
वीडियो वैन और नुक्कड़ नाटक अभियान का हुआ शुभारंभ
कासिमाबाद। मानवाधिकार एवं महिला सशक्तीकरण के मुद्दों पर काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था ब्रेक थ्रू एवं ग्रामीण विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में वीडियो वैन तथा नुक्कड़ नाटक अभियान का शुभारंभ गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बीआरसी कार्यालय परिसर में किया। यह वीडियो वैन कासिमाबाद, मरदह तथा गाजीपुर सदर विकासखंड के 80 ग्राम पंचायतों के 100 स्थानों पर किशोरी शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक तथा वीडियो-शो के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी। ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक शमीम अब्बासी ने कहा कि यह नुक्कड़ नाटक एवं वीडियो वैन कार्यक्रम गाजीपुर जिले के तीन विकास खंडों में चलाया जा रहा है। किशोरी अधिकार एवं सशक्तीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक जागरूकता की यह एक अनूठी पहल है। इस वर्ष बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े पहलुओं पर लोगों को जागरूक करने के लिए यह वीडियो वैन जिले के तीनों विकासखंड के विभिन्न गांव में जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि आज के समय में इस तरह के कार्यक्रमों की बहुत आवश्यकता है, जिससे बालिका सशक्तीकरण करते हुए एक स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र की स्थापना की जा सके। आज की हर लड़की पढ़ना चाहती है, लेकिन उसके आसपास की परिस्थितियां एवं समस्याएं बाधा बनकर सामने आती हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद के अधीक्षक राजेश कुमार ने बालिकाओं की शिक्षा एवं स्वास्थ्य के आपसी संबंध पर चर्चा की। कार्यक्रम के बाद सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में राधा पुकारे नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। वीडियो वैन एवं नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अंत में किशोरी अधिकार एवं सशक्तीकरण कार्यक्रम के प्रबंधक मनोज तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। आशा कुशवाहा, अरशद जमाल, रमाशंकर, सरिता चौहान, गोपाल राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed