फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खस्ताहाल सड़क और पानी निकासी के लिए दिया धरना

खस्ताहाल सड़क और पानी निकासी के लिए दिया धरना

Mon, 29 Jan 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क और पानी निकासी के लिए दिया धरना
गाजीपुर।
विज्ञापन

बड़ीबाग-फुल्लनपुर-अंधऊ बाईपास मार्ग की जर्जर हालत. पानी निकासी और सड़क की खस्ताहाली से आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में लोगों ने बड़ीबाग मुहल्ला में सड़क किनारे सोमवार को धरना दिया। शम्मी सिंह ने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच से एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने नगर के विकास के लिए प्रतिवर्ष एक करोड़ की धनराशि देने का ऐलान किया था।

उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले इस रोड पर स्थित नाला का टेंडर निकाला गया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सरकार के सड़कों को गड्ढामुक्त करने के फरमान के बाद भी इस सड़क की दशा नहीं सुधरी। बार-बार डाइवर्जन के नाम पर ट्रकों आदि का डाइवर्जन भुतहिया टांड़ एवं अंधऊ बाईपास पर कर दिया जाता है, जिसके चलते जान-माल की हानि भी हो रही है। इसके बाद भी प्रशासन नहीं चेत रहा। कहा कि वर्तमान में नगरपालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष, विधायक एवं एमएलसी सत्ताधारी दल के हैं। बावजूद इसके वर्षों से खस्ताहाल सड़क की दशा नहीं सुधर रही है। इसके चलते यहां पर रह रहे करीब 10 हजार आबादी के लोग धूल, गंदगी एवं पानी निकासी की समस्या और दुर्घटनाओं की समस्या से जूझ रहे हैं। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने भी इस धरना को समर्थन दिया। धरना-प्रदर्शन में विवेक कुमार सिंह के साथ मुहल्लावासी हर्षित यादव समर, धर्मेन्द्र सिंह तुलसी, अभिजीत विश्वकर्मा, प्रशांत सिंह, मोहित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, यशवंत राय, मो. इमरान, इंदीवर वर्मा, पवन श्रीवास्तव, विवेकानंद, वैभव सिंह, बृजेश यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed