फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एसटीसी वाराणसी और गाजीपुर स्पोर्टिंग ने अपने-अपने मैच जीते

एसटीसी वाराणसी और गाजीपुर स्पोर्टिंग ने अपने-अपने मैच जीते

Mon, 22 Jan 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
एसटीसी वाराणसी और गाजीपुर स्पोर्टिंग ने अपने-अपने मैच जीते
सैदपुर। अठगांवा के लोदी सिंह, द्वारिका सिंह स्टेडियम में स्व.हरिकेश सिंह स्मृति अखिल भारतीय (पुरुष) इनामी हाकी प्रतियोगिता आयोजित है। सोमवार को दूसरे दिन पहले मैच में एसटीसी वाराणसी एवं दूसरे मैच में गाजीपुर स्पोर्टिंग ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले हुए एकतरफा मैच में वाराणसी ने देवरिया को 12-0 से पराजित किया। एसटीसी के गगन राजभर ने 17वें, 35वें, 36वें, 60वें मिनट में 4 गोल मारे, जबकि संजय ने 39वें, 47वें मिनट में दो गोल किए। जबकि देवव्रत यादव ने 8वें, प्रवीण ने 9वें, विजय यादव ने 15वें, चन्दन राजभर ने 37वें, रामबृक्ष ने 38वें, पवन यादव ने 58वें मिनट में एक एक गोल किया। इसमें प्रवीण और पवन ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदल दिया। मैच के अंपायर इरफ़ान खान और इंद्रदेव रहे। प्रतियोगिता का दूसरा मैच संत सतनाम स्पोर्टिंग भड़कुड़ा और नेहरू स्पोर्टिंग गाजीपुर के बीच खेला गया। गाजीपुर स्पोर्टिंग के दुर्गेश पाल ने खेल के 9वें मिनट में गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। खेल के उत्तरार्ध में गाजीपुर स्पोर्टिंग के शिरोमणि मौर्य ने 44वें मिनट में गोल कर गाजीपुर की बढ़त 2-0 कर दी जो अंत तक बनी रही। इस मैच के अंपायर अमित माथुर और इमरान खान रहे। टेक्निकल बेंच पर असीम गांगुली, संतोष सूर्यवंशी रहे। कल का मैच नेहरू स्पोर्टिंग गाजीपुर और आर्टिलरी हैदराबाद के बीच होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed