{"_id":"5a37fb784f1c1bee6a8b499f","slug":"171513618296-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित पांच के खिलाफ दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति सहित पांच के खिलाफ दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की विवाहित पोती ने रविवार की देर शाम अपने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर लिखकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा निवासी दयानंद बिंद की पुत्री रामवती की शादी सुहवल थाना क्षेत्र के उजिराबाद, भगीरथपुर गांव निवासी सुरेश बिंद से 14 मई वर्ष 2009 को हुई थी। विवाहिता के दादा स्व. भुट्टी बिंद स्वतंत्रता सेनानी थे। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ससुराल वाले आएदिन उसे मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना देने के साथ ही मारपीट करने के साथ ही भोजन और कपड़ा भी नहीं देते थे। ससुराल वालों ने दहेज के लिए बार-बार तरह-तरह की प्रताड़ना का शिकार बनाया। पीड़ित विवाहिता ने बताया कि उनकी मांगें पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसके आभूषण, कपड़ा आदि छीनकर और मारपीट कर उसे पांच वर्षीय पुत्र के साथ घर से बाहर कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी जब उसे न्याय नहीं मिला तो वह सीधे मायके पहुंचकर जानकारी दी। इसके जब विवाहिता के मायके वालों ने पंचायत के माध्यम से मसला ढूंढने की कोशिश की। लेकिन वहां भी न्याय नहीं मिल सका। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है।