{"_id":"59ee29a64f1c1bd7538b8d27","slug":"171508780454-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने के लिए 7 लोगों ने अपना आवेदन किया प्रस्तुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने के लिए 7 लोगों ने अपना आवेदन किया प्रस्तुत
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें नगरपालिका परिषद मुहम्मदाबाद के लिए पार्टी की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक मोहितेश सिंह के सामने चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक 7 लोगों ने अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर अपनी दावेदारी पेश किया।
बैठक में पर्यवेक्षक के सामने भाजपा प्रत्याशी के रूप में चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने वालों में राजेंद्र चौधरी, त्रिलोकी गुप्ता, धर्मेश कश्यप, तेजबहादुर यादव, संदीप उर्फ दीपू गुप्ता, सोनू मद्धेशिया एवं जयप्रकाश गुप्ता शामिल थे। पर्यवेक्षक मोहितेश सिंह ने सभी आवेदनकर्ताओं से चुनाव लड़ने के संबंध में उनकी तैयारियों की जानकारी ली। नगरपालिका मुहम्मदाबाद के चेयरमैन का पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। सभासद पद के लिए 22 अक्तूबर को पार्टी द्वारा आवेदन पत्र प्राप्त किया गया था। इस पर विचार के बाद प्रत्याशियों के पैनल की सूची पार्टी नेतृत्व को भेजी जाएगी। जहां से पार्टी के प्रत्याशी के नाम की सूची जारी होगी। बैठक में निकाय चुनाव प्रभारी शशांक राय, विरेंद्र राय, प्रमोद राय, विजय केशरी आदि उपस्थित थे।