{"_id":"595a85784f1c1b1e0b8b46ee","slug":"171499104632-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनियां (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के कुडीला गांव में पंपिंग सेट से पानी भरते समय करेंट की चपेट में आने से सोमवार को युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। भटौली गांव निवासी सुभाष यादव का पुत्र बिट्टू यादव (20) अपने ननिहाल में रहकर स्नातक की पढ़ाई करता था। आज सुबह पंपिंग सेट की पाइप से पानी भर रहा था। उसी समय लोहे की पाइप में विद्युत धारा प्रवाहित होने से युवक पाइप से चिपक गया। यह देखा वहां खड़े छोटे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सूनकर परिजन मौके पर पहुंचकर पाइप से चीपके युवक को छोड़ाया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे युवक के पिता शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन