फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मेजर विकास सिंह के घर पहुंचे डीएम व एसपी

मेजर विकास सिंह के घर पहुंचे डीएम व एसपी

Mon, 15 Apr 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
मेजर विकास सिंह के घर पहुंचे डीएम व एसपी
फोटो 10,11
विज्ञापन

मेजर के शव का लोग करते रहे इंतजार
मेजर विकास सिंह की ड्यूटी के दौरान खाई में गिरने से हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सुहवल। कुपवाडा के माछिल सेक्टर में 57 आरआर की अल्फा कंपनी में तैनात मेजर विकास सिंह की रविवार को ड्यूटी के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई। सोमवार को शहीद का पार्थिव शरीर देर रात उनके पैतृक गांव आने की सूचना के बाद जिलाधिकारी के बालाजी, पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी, जमानिया उपजिलाधिकारी रमेश मौर्या तथा सीओ जमानिया कुलभूषण ओझा के साथ ही पूरे सर्किल के पुलिस कर्मी मौजूद रहे। घटना की सूचना मिलने के बाद से ग्रामीण और परिजन पूरे दिन मेजर के शव आने का इंतजार करते रहे।

सोमवार को डीएम और एसपी ने शहीद मेजर विकास सिंह के पैतृक आवास पहुंचकर घंटों मौका मुआयना करने के बाद सीधे परिजनों से जानकारी हासिल की। सुरक्षा के बाबत आवश्यक दिशा -निर्देशन भी दिया गया। शहीद के पार्थिव शरीर के आने के बाद होने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर महिला, पुरुष आरक्षियों सहित विभिन्न थाना प्रभारियों की भी जगह-जगह तैनाती की गई है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाए। प्रशासन के अनुसार सेना के वाहन से शव आने के बाद शहीद के पार्थिव शरीर को पहले उनके पैतृक आवास ले जाया जाएगा, जहां केवल परिजनों सहित कुछ चुनिंदा लोगों को ही जाने की इजाजत होगी। उसके बाद घर के बगल में सड़क किनारे खलिहान में लगाए गए तंबू में शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद परिजनों के इच्छानुसार वहाँ से सेना के वाहन में पार्थिव शरीर को रख सीधे गाजीपुर स्थित श्मशान घाट ले जाया जाएगा। उन्हें सैनिक मातमी धून के बीच अंतिम सलामी दी जाएगी। इसके बाद उनका पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासन ने घर सहित मुख्य सड़क के अगल- बगल दर्जनों सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई दी है, जिन्हें मार्गों को साफ रखने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को दोपहर करीब ग्यारह बजे शहीद मेजर विकास सिंह की पत्नी आंचल अपने दुधमुंही तीन माह की बेटी बृद्धि सिंह के साथ वाहन से ज्योहीं अपने ससुराल ताडीघाट पहुंची माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। सभी लोगों में चीख -पुकार मच गई। मेजर विकास सिंह के शहीद होने के दूसरे दिन भी पूरे गाँव में मातम छाया रहा। साथ में बहुत सारे घरों के चूल्हे भी नहीं जले। जाति -मजहब से ऊपर उठ लोगों ने शहीद को याद किया। शहीद के पैतृक आवास से लेकर मुख्य मार्ग तक विभिन्न जगहों पर शहीद मेजर विकास सिंह की कटाउट एवं बैनर लगे थे। लोग उसे देख बरबस निहार रहे थे। शहीद के गांव ताड़ीघाट सहित मेदनीपुर, कालूपुर एवं अगल- बगल गाँव के चट्टी चौराहों की दुकानें पूरी तरह से शहीद की याद में बंद रहीं। लोग एक टक बस देख रहे थे कि कब हमारे बहादुर मेजर का पार्थिव शरीर गाँव पहुंचेगा और हम उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed