{"_id":"5c742f2fbdec22499d273028","slug":"161551118127-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में करीब डेढ़ घंटे रहेंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में करीब डेढ़ घंटे रहेंगे अमित शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को जनपद में आएंगे। वह यहां करीब डेढ़ घंटे तक रूकेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। श्री शाह वाराणसी के चोलापुर ब्लाक के डुंधवा घाट से बोट से चलकर शाम 4.55 बजे गाजीपुर के सैदपुर तहसील अंतर्गत तेतारपुर ग्राम पंचायत के गौरहट गांव स्थित गोमती घाट पर पहुंचेंगे। सबसे पहले वह गौरहट प्राथमिक विद्यालय में चौपाल कार्यक्रम में किसानों और ग्रामीणों से सीधा वार्ता करेंगे। इसके बाद पैदल चलकर वह दलित बस्ती के रूद्रनाथ राम के घर पहुंचकर सौभाग्य उत्सव योजना का बटन दबाकर गांव को रौशन करेंगे। इसके बाद दीप जलाकर भाजपा की ‘कमल ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद स्थानीय पदाधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों से औपचारिक वार्ता के बाद करीब साढ़े छह बजे कार से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
औड़िहार। अमित शाह के आगमन को लेकर न केवल गौरहट ग्राम के ग्रामीण ही नहीं, बल्कि आसपास के गांव तेतारपुर, गौरी, गोरखा, मरवतपुर, गदनपुर, भुजाड़ी, बहुरा, नेवादा आदि आधा दर्जन गांवों के लोगों को इस बात का विश्वास है कि यहां उनके आगमन पर किसी अद्यौगिक इकाई की घोषणा के अलावा गोमती पर आवागमन की सुविधा के लिए कम से कम पीपा पुल की घोषणा अवश्य हो जाएगी। वह दलित बस्ती के रहने वाले रूद्रनाथ राम के यहां गावों की बनी बास की डलिया में लाई चना तथा गुड़ खाएंगे। इसे लेकर भी दलित बस्ती के लोग उत्साहित हैं। बगल के गांव मूल निवासी एमएलसी विशाल सिंह चंचल को भी इस मौके पर विकास की सुधि आई है। व्यवस्था देखने आए एमएलसी चंचल ने बताया कि उनके द्वारा यहां पेयजल समूह योजना, विवाह मंडप घर तथा मोक्ष भवन के तहत शवदाह गृह का निर्माण उनकी विकास निधि से होगा।
गाजीपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन और प्रस्थान मोटरवोट से होने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था उसी रूट के मुताबिक लगाई गई थी। लेकिन सोमवार को मोटरवोट से गाजीपुर के सैदपुर पहुंचने के बाद प्रस्थान सड़क मार्ग से किए जाने पर सुरक्षा घेरा तत्काल बढ़ानी पड़ी। श्री शाह जनपद में करीब 22 किमी तक की सड़क मार्ग से यात्रा करेंगे। इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग पुलिस कप्तान को करनी पड़ी। गैरजनपद से अतिरिक्त फोर्स मांगी गई है। जनपद के पुलिस और पीएसी के जवानों को सैदपुर से लेकर वाराणसी बार्डर तक लगाया गया है।
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर तहसील के गौरहट गांव में अमित शाह के आगमन को लेकर पूरे गांव में बिजली बत्ती और झालरों से सजाया-संवारा गया है। पूरे गांव को सौभाग्य उत्सव योजना के तहत रौशन किया जाएगा। मानो गांव में कल दिवाली मनाई जाएगी। इसे लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित हैं।