फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया

लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया

Sun, 10 Feb 2019 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया
गाजीपुर। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवायोजना का शिविर आयोजित किया गया है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों की ओर से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार राम सुमेर सूर्यावंशी महिला महाविद्यालय में शिविर के पांचवें दिन शनिवार को स्वयंसेवकों ने अलावलपुर अफगा बाजार में जुलूस निकालकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अर्चना यादव ने सफाई से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में नेहा गुप्ता, रिजवाना, सोनम शर्मा, रानी मिश्रा, प्रीति कुशवाहा, प्रिंशु, माधुरी, सुषमा, रिंकू, शबनम, प्रियंका सिंह, शशिकला, सीमा आदि उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापक अजय सिंह, गार्गी तिवारी, शशांक पांडेय, जगदीश सिंह, विधि श्रीवास्तव, दुर्गेश सिंह आदि उपस्थित थे। जमानिया: हेतिमपुर गांव स्थित महिला महाविद्यालय के शिविरार्थियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ जागरूकता रैली निकाली। रैली को हरी झंडी दिखाकर प्राचार्य अक्षयवट पांडेय ने रवाना किया। रैली वापस महाविद्यालय पहुंची जहां आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में प्रबंधक रेशु जालान ने कहा कि बच्ची का जन्म एवं उसका लालन-पालन बिना किसी भेदभाव के उसके सशक्तिकरण के उद्देश्य से किया जाए ताकि वह इस देश की गौरवान्वित नागरिक बन सके। कार्यक्रम अधिकारी डा.श्याम सिंह, संजय शर्मा, नीतू जायसवाल, निधि, जयशंकर, पूनम सिंह, पंकज श्रीवास्तव उपस्थित थे। हिंदू पीजी कॉलेज के शिविरार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। शाम को आयोजित बौद्धिक सत्र में डॉ. शरद कुमार ने बजट पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमारसिंह, प्रदीप कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, कमलेश प्रसाद, बलिराम सिंह, पूजा पटेल, सोनाली शर्मा, रूबी खातून, नाजिया परवीन, आकांक्षा प्रजापति, पूजा वर्मा, मुक्ति श्रीवास्तव, अर्चिता सिंह, शशिकला, सुप्रिया सिंह, रुबीना खानम, अनिल कुमार, अब्बास अंसारी, राहुल कुमार, सुनील कुमार चौरसिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री एवं आभार कनिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.मातेश्वरी प्रसाद सिंह ने व्यक्त किया। मरदह संवाददाता के अनुसार स्थानीय संत लखनदास नागाबाबा पीजी कालेज में सात दिवसीय रासेयो शिविर के पांचवें दिन शिविरार्थियों ने योग कर लोगों को जागरूक किया। योगाचार्य उपेंद्रनाथ ने शिविरार्थियों को प्राणायाम, आसन, ध्यान, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, पवन मुक्तासन, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, सुखासन, पद्मासन, ब्रजासन, कपालभाति आदि का प्रशिक्षण दिया। इस मौके प्रवक्ता डॉ. आनंद द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह, डॉ. चंद्रभूषण चौबे, कमलेश पांडेय, गुड्डू पांडेय, अजयपाल, अशोक, मुन्ना, नर्वदेश्वर मिश्रा, लवटू राम, सुरेंद्र यादव,कार्यक्रम अधिकारी अमीरचंद्र प्रजापति, संगीता पांडेय, दुर्गेश मौर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed