फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बदलने योग्य है सेतु के सभी 52 रोलर बेयरिंग

बदलने योग्य है सेतु के सभी 52 रोलर बेयरिंग

Mon, 07 Jan 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
बदलने योग्य है सेतु के सभी 52 रोलर बेयरिंग
सुहवल(गाजीपुर)। हमीद सेतु के ज्वाइंटर में पड़ी दरार की मरम्मत का काम प्रगति पर है। अधिकारियों के मुताबिक इस काम में एनएचआई तथा सेतु निगम की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। इससे काम में काफी कठिनाई आ रही है। उम्मीद है कि शनिवार तक वाहनों का गमनागमन शुरू हो जाएगा। पुल के बंद होने से आसपास के कई गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

गुजरात की एक कंपनी शनिवार से पुल के मरम्मत का काम कर रही है। इंजीनियरों के मुताबिक दो पहिया वाहनों तथा ट्रैफिक की वजह से काम में दिक्कत आ रही है। इस कार्य में करीब 10 लाख रुपये खर्च आने की उम्मीद है। रविवार की दोपहर को मरम्मत के दौरान ज्वाइंटर नंबर 14 का रोलर बेयरिंग अचानक चटक गया था। इसके चलते अफरातफरी मच गई थी। हादसे की आशंका के चलते घंटों पैदल तथा दो पहिया वाहनों तक को रोक दिया गया था। यह पुल भी पुराना हो रहा है। 2013 में भी इस सेतु में दरार पड़ गई थी। उस समय एनएच विभाग के अधिकारियों ने केंद्रीय भूतल सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को सेतु के सभी पुराने हो चुके 52 रोलर बेयरिंग को बदलने तथा अन्य विभिन्न कार्यों के लिए करोड़ों का प्रस्ताव भेजा था। पांच वर्ष बाद भी उसे स्वीकृति न मिलने से सेतु पूरी तरह से दयनीय स्थिति में पहुंच चुका है। आगे भी इस तरह की दरारों के पड़ने की संभावना है। अगर ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में बड़े वाहनों का आवागमन हमेशा के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। फिलहाल इस पुल पर बड़े वाहनों के प्रतिबंधित हो जाने से छात्रों, व्यापारियों, दैनिक मजदूरों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed