फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गाजीपुर से दिल्ली हवाई सेवा शुरू करने में एक-दो सेवा प्रदाताओं ने दिखाई रुचि

गाजीपुर से दिल्ली हवाई सेवा शुरू करने में एक-दो सेवा प्रदाताओं ने दिखाई रुचि

Fri, 30 Nov 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर से दिल्ली हवाई सेवा शुरू करने में एक-दो सेवा प्रदाताओं ने दिखाई रुचि
गाजीपुर। भारत सरकार ने उड़ान नाम से एक योजना चलाई है जिसमें देश के छोटे-छोटे शहरों को भी एअर कनेक्टिविटी से जोड़ा जा सके। गाजीपुर से दिल्ली हवाई सेवा शुरू करने में एक-दो सेवा प्रदाताओं ने भी रुचि दिखाई है। यह बात शुक्रवार को गाजीपुर के अंधऊ हवाई पट्टी पर केंद्रीय उड्डयन विभाग तथा संबंधित अधिकारियों से बैठक करने के बाद संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एटीआर (छोटे विमान) जो 70 सीटर होते हैं। उसने गाजीपुर-दिल्ली एवं लखनऊ के लिए इसमें रुचि दिखाई है तथा प्रस्ताव दिया है। उड़ान के लिए लगभग 19 सौ मीटर का रन-वे चाहिए जिसके लिए अधिकारियों से कह दिया गया है जो शीघ्र ही उसकी व्यवस्था कर लेंगे। गाजीपुर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए गाजीपुर से हवाई उड़ान को लेकर आज उड्डयन विभाग का एक दल संबंधित अधिकारियों के साथ गाजीपुर अंधऊ हवाई पट्टी पर निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी के बालाजी तथा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचा। भूमिगत निरीक्षण कर शीघ्र सेवा के प्रति अपनी रुचि दिखाई। इससे पहले सुबह जिलाधिकारी के बालाजी ने उड्डयन विभाग के अधिकारी एके राय एवं संबंधित अधिकारियों के संग रनवे का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, सुनील सिंह, सिद्धार्थ राय, सरोज कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, नरेंद्र सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, शशिकांत शर्मा, सुरेश बिंद, कार्तिक गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed