फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खसरा, रुबैला मुक्ती के लिए करें सहयोग

खसरा, रुबैला मुक्ती के लिए करें सहयोग

Wed, 21 Nov 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खसरा, रुबैला मुक्ती के लिए करें सहयोग
जमानिया(गाजीपुर)। नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में बुधवार को परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों संग स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई। इसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार रत्नेश ने खसरा (मिजिल्स), रुबैला (जर्मन मिजिल्स) के बारे में बताया । कहा कि खसरा, रुबैला बीमारी वायरस से ही जन्म लेती है। जिस तरह पोलियो मुक्त देश के लिए लोगों ने सहयोग किया उसी तरह खसरा एवं रुबैला मुक्त देश बनाने के लिए सहयोग करना पडे़गा।
विज्ञापन

यह बीमारी नौ माह से लेकर 15 वर्ष के बच्चों में होने की संभावना अधिक होती है। इसमें शरीर पर छोटे दाने, खुजली होती है। गर्भवती महिलाओं के इस बीमारी की चपेट में आने पर जब बच्चा पैदा होता है तो बच्चा स्थाई अपंगता का शिकार या कमजोर दिमाग या मृत बच्चा पैदा होगा। यह अभियान 10 दिसंबर से शुरू होगा। पहले चरण में 15 दिनों तक विद्यालयों में चलेगा। दूसरे चरण में गांव में तथा तीसरे चरण में दूर दराज के इलाकों में टीकाकरण कराया जाएगा। टीकाकरण कराये जाने वाले बच्चों की सूची तैयार करनी होगी । सूचीबद्ध बच्चों को इसकी जानकारी पहले दे दी जाए। यहां एआरओ डीसी तिवारी, बीपीएम आसिफ जमाल, प्रभाकर सिंह, चंद्रबली सिंह यादव, धर्मराज कुशवाहा, सुनील कुमार सिंह, रामदुलारी देवी, पूनम मिश्रा, कौशल्या देवी, विनोद कुमार, अनुराग सिंह, संजीव कुमार पांडेय, जयप्रकाश गुप्ता, मनीष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed