फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हिंद केशरी मंगला राय के नाम पर बनेगा स्टेडियम

हिंद केशरी मंगला राय के नाम पर बनेगा स्टेडियम

Sun, 18 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
हिंद केशरी मंगला राय के नाम पर बनेगा स्टेडियम
करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के जोगा मुसाहिब गांव के रामलीला मैदान में हिंद केशरी मंगला राय की मूर्ति का अनावरण संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कुश्ती कला के बेजोड़ बादशाह मंगला राय ने पूरे देश में अपना परचम फहराया। उन्होंने उनके नाम पर इस गांव में एक स्टेडियम बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहलवान मंगला राय के सम्मान में एक स्टेडियम बनना चाहिए। यह कुश्ती कला के सभी सामानों से सुसज्जित होगा। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मंगला राय ने देश दुनिया में जिला तथा गांव का नाम रोशन किया। बलिया के सांसद भरत सिंह ने गाजीपुर में प्रस्तावित स्टेडियम का नाम मंगला राय के नाम पर करने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, भदोही के सांसद और भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त, वरिष्ठ नेता नागेंद्र पांडेय, बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष नीलमणि मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने विधि-विधान से पूजन अर्चन किया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर हिंद केसरी मंगला राय की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक मंडल के डा. विक्रमादित्य राय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता सहजानंद पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा. मांधाता राय तथा संचालन डा. चंद्रकांता राय ने किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह , जगतगुरु श्रीमठ काशी पीठाधीश्वर राम नरेशाचार्य, काशी प्रदेश के उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, मुहम्मदाबाद की विधायक अलका राय, पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, रमाशंकर राय, डा. अरविंद राय, विधायक आनंद सुकल, विजयशंकर राय, प्रमोद राय, नरेंद्र सिंह, सतीश राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed