फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए खर्च होंगे ढ़ाई अरब

गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए खर्च होंगे ढ़ाई अरब

Wed, 06 Jun 2018 10:47 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए खर्च होंगे ढ़ाई अरब
गाजीपुर। पूर्वांचल की लाइफ लाइन मानी जाने वाली गंगा नदी दिन प्रतिदिन भारी प्रदूषण के चलते दम तोड़ रही है। गंगा को निर्मल व अविरल बनाने का सरकार चाहे जितने दावे कर ले, लेकिन हकीकत की जमीन पर ये सभी दावे हवा-हवाई साबित हुए हैं। वर्तमान में गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए ‘अमृत कार्यक्रम’ तथा ‘नमामि गंगे योजना’ चलाई जा रही है। इन योजनाओं पर करीब ढ़ाई अरब रुपये खर्च किए जाएंगे। ‘अमृत कार्यक्रम’ अंतर्गत फेज-प्रथम का टेंडर भी जलनिगम द्वारा कराया जा चुका है। अब इसका काम भी बहुत जल्द शुरू होगा। जबकि दूसरे फेज में होने वाले काम तथा नमामि गंगे योजना के पूर्ण होने के बाद मोक्षदायिनी गंगा में होने वाले प्रदूषण पर काफी हद तक रोक लगना तय है। हालांकि अभी तक गंगा में प्रदूषण बढ़ने का क्रम जारी है। हालत इतने बदतर हो गए हैं कि मोक्षदायिनी मां गंगा को आज खुद मोक्ष की दरकार है।
विज्ञापन

गंगा में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आम और खास सभी की चिंता बढ़ गई है। इसे लेकर सरकार संजीदा है। गंगा की सफाई के लिए पूर्व की सरकारों ने भी तमाम कोशिशें की और योजनाएं चलाई, लेकिन ये योजनाएं अपने लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर सकीं। तीन दशक पहले जो स्थिति गंगा की थी, आज भी वैसी ही है। गंगा में बढ़ते प्रदूषण के स्तर का सबसे बड़ा कारण तेजी से बढ़ती आबादी, औद्योगिक क्षेत्र और शहर के कूड़े-कचरे के निस्तारण का पुख्ता व्यवस्था न होना बताया गया है। गंगा के साथ सहायक नदियों का हाल भी बेहाल है। यूं तो प्रदूषण से गंगा का दम घुटना इलाहाबाद और वाराणसी से ही शुरू हो जाता है, लेकिन गाजीपुर पहुंचते-पहुंचते गंगा का जल दूषित और हानिकारक बन जाता है। इसके मद्देनजर प्रदेश तथा केंद्र सरकार ने कई योजनाओं को स्वीकृति दी है। नदी किनारे बसे जिलों में इन योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है। जिससे गंगा को प्रदूषण मुक्त कर उसके अस्तित्व को बचाया जा सके।
विज्ञापन

जल निगम के जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार यादव ने बताया कि गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इन दिनों दो योजनाएं चल रही हैं। पहला ‘अमृत कार्यक्रम’। इसे दो फेज में बांटा गया है। पहले फेज में कुल 45.38 करोड़ की लागत से सीवर तथा इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (ईपीएस) स्टीमर घाट के पास बनना है। यह सीवर शहर की घनी आबादी से निकलने वाले मल-मूत्र तथा नालों के गंदे पानी को नदी में सीधे जाने से रोकेगा। इसके लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान बनाया जाएगा। जिससे गंदगी को फिल्टर कर साफ पानी नदी में छोड़ा जाएगा। दूसरे फेज में 112.17 करोड़ की लागत से सीवर बनना है। दूसरे फेज का टेंडर भी एक से दो माह के भीतर होगा। दोनों फेजों को मिला कर कुल 45 किमी में कार्य होना है। दूसरी योजना के रूप में नमामि गंगे योजना को जिले में शुरू होने वाली है। इसके लिए 93. 30 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इसमें मेन पंपिंग स्टेशन (एसपीएस), सीवर ट्रीटमेंट प्लान तथा सीवर का कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed