फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चेतक प्रतियोगिता में सबसे आगे रहा वंश नारायण सिंह यादव का घोड़ा

चेतक प्रतियोगिता में सबसे आगे रहा वंश नारायण सिंह यादव का घोड़ा

Sun, 25 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
चेतक प्रतियोगिता में सबसे आगे रहा वंश नारायण सिंह यादव का घोड़ा
गाजीपुर
गहमर/सेवराई (गाजीपुर)। चैत्र नवरात्र की रामनवमी पर रविवार को मां कामाख्या धाम में चेतक प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जिले के साथ ही कई अन्य जिलों के घुड़सवारों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें दिलदारनगर के वंश नारायण सिंह यादव का घोड़ा सबसे आगे रहा।
विज्ञापन

मां कामख्या धाम मेन गेट के सामने चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कुल 24 घुड़सवारों ने अपने घोड़े के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले चरण में घोड़ों को तीन-तीन चक्कर लगाना था। प्रथम चरण में विजयी घोड़ों को दूसरे चरण में मैदान का चार-चार चक्कर लगाना था। इस घुड़दौड़ में आखिरी चरण में नौ चेतक पहुंचे। प्रतियोगिता में दिलदारनगर के वंश नारायण का चेतक सबसे आगे रहा। दूसरे स्थान पर बिहार चौसा के विरेंद्र सिंह का चेतक रहा। सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिलदारनगर के वंश नारायण यादव को मिला। विजेताओं को मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव एवं पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रुप से ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पिंटू उपाध्याय, अशोक सिंह, देव कुमार सिंह, जरनल सिंह आदि का मुख्य योगदान रहा। निर्णायक मंडल में दयाशंकर यादव, शिवजी मिश्रा एवं आनंद शामिल रहे। इस मौके पर मन्नू सिंह, सपा विस अध्यक्ष रणजीत यादव, सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान उमाशंकर सिंह धनजी, अनिल यादव, अशोक सिह, मृत्युंजय सिंह, दुर्गा चौरसिया, कामदेव सिंह, सब्बू खान, गुफरान, राकेश उपाध्याय, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed