फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पत्रावली में मिली खामियों पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी

पत्रावली में मिली खामियों पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी

Sat, 27 Jan 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
पत्रावली में मिली खामियों पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी
जमानिया।
विज्ञापन

वाराणसी के मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने शनिवार को स्थानीय तहसील, कोतवाली और ब्लाक कार्यालय का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

तहसील पंहुचे मंडलायुक्त को पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उपजिलाधिकारी के न्यायालय में पहुंचकर फौजदारी से जुड़े पत्रावलियों का मुआयना किया। 145 की पत्रावली में मिली खामियों पर फौजदारी पेशकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की। 15 दिनों की मोहलत देते हुए एडीएम वित्त को निर्देश दिया कि इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो पेशकार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। राजस्व वसूली की स्थिति बेहद खराब मिली। अमीनों की ओर से 100 रुपए से एक हजार रुपए के दाखिले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक भी बैंक आरसी के सापेक्ष भुगतान नहीं हुआ और न ही विद्युत, सिंचाई आदि का मामला ही दर्ज है। वहां से रिकार्ड रूम पहुंचकर पत्रावलियों का मुआयना किया। ग्राम सभा की जमीनों से अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी के बालाजी, एडीएम राजेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्र, तहसीलदार अनिल कुमार, नायब तहसीलदार हर्षनारायण मौर्य, सुनील कुमार, सुरेन्द्र कुमार, कोतवाल राजाराम, उपनिरिक्षक ओंकार तिवारी, उपनिरीक्षक अजीत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed